• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand rajya sabha election : झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो ने वैद्यनाथ राम को घोषित किया प्रत्याशी, डॉ गौरव वल्लभ किये जा सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार, परिमल नाथवानी व वाइ विजय शंकर रेड्डी ने भी खरीदे परचे   

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

 जमशेदपुर : राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई है. इस चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों, सत्तारूढ़ झामुमो, इंडिया गठबंधन की उसकी सहयोगी कांग्रेस एवं प्रमुख विपक्षी दल भाजपा तो पहले से चुनावी बिसात पर गोटियां सेट कर ही रहे थे, लेकिन अब दो अन्य प्रत्याशियों के अचानक चुनाव मैदान में कूद पड़ने से राज्य का राजनीतिक माहौल अचानक गड्ड-मड्ड हो गया-सा लगने लगा है. हालात ये हैं कि झारखंड की राजनीति के बड़े जानकार भी वर्तमान चुनावी माहौल पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से बचते दिख रहे हैं. फिलहाल स्थिति यह है कि झामुमो सुप्रीमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल अपने सारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में लग गए हैं. उधर कांग्रेस की ओर से झारखंड के लिए नामित चुनाव प्रभारी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं अजय शर्मा भी चुनावी गणित सुलझाने के लिए रांची पहुंच चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी रांची में डेरा डाल चुके हैं. बाकी दो निर्दल प्रत्याशी किस रूप में कौन बिसात बिछा रहे हैं, यह अभी साफ नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पूर्व झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन एवं भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हुई दोनों राज्यसभा सीटों पर चुनाव के लिए आगामी 8 जून को नामांकन की अंतिम तिथि है, जबकि आगामी 18 जून को मतदान होना है. 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ झामुमो सरकार को कुल 56 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें से 34 विधायक अकेले झामुमो के हैं. गठबंधन के दूसरे घटक कांग्रेस के पास कुल 16 विधायक हैं, जबकि अन्य घटकों के कुल छह विधायक हैं. दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी एनडीए गठबंधन के पास कुल 24 विधायक हैं.    (नीचे भी पढ़ें)

वर्तमान राज्यसभा उप चुनाव के लिए सबसे पहले इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में बोकारो के प्रणव झा के नाम की घोषणा की, जिसको लेकर गठबंधन के दो प्रमुख घटकों कांग्रेस व झामुमो में ही ठन गई और शुक्रवार को झामुमो ने कांग्रेस पर एकतरफा प्रत्याशी घोषित करने का आरोप लगाते हुए राज्य की दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. यह अलग बात है कि शनिवार को झामुमो ने अब तक वैद्यनाथ राम के रूप में एक ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. हालांकि पार्टी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि दूसरी सीट पर प्रत्याशी देगा या गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को समर्थन देने की घोषणा भी नहीं की है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जमशेदपुर एक्सएलआरआइ के प्राध्यापक एवं पार्टी नेता डॉ गौरव वल्लभ को अपना प्रत्याशी घोषित किये जाने की प्रबल संभावना के मद्देनजर राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं. लेकिन आज पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रमुख उद्यमी परिमल नाथवानी एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाइएसआर रेड्डी की पार्टी के सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वाइ विजय शंकर रेड्डी ने नामांकन पत्रों की खरीद कर उससे भी बड़ा धमाका कर दिया है. इन दोनों के चुनाव मैदान में कूदने से चुनावी माहौल ने अचानक अलग रूप ले लिया है. इनकी उपस्थिति से राज्यसभा चुनाव के मतदाताओं का अंकगणित अबूझ पहेली बन गया है. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में 9 विधायकों की आवश्यकता होती है. झामुमो, कांग्रेस एवं भाजपा के पास तो इसके लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या है, लेकिन बाकी के दो निर्दलीय प्रत्याशी किन विधायकों के बूते पर मैदान में उतर रहे हैं इसका खुलासा होना अभी बाकी है. इस चुनाव में भाग लेनेवाले मतदाताओं के रुख का पता तो मतदान के बाद ही हो सकेगा. विधानसभा में झामुमो के 34 विधायक होने के कारण उसके एक प्रत्याशी की जीत तो पक्की मानी जा रही है, इसके बाद भी पार्टी के 6 विधायक अतिरिक्त रहेंगे. कांग्रेस पार्टी ने इन 6 अतिरिक्त विधायकों सहित इंडिया गठबंधन के अन्य विधायकों के बल पर ही अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है. दूसरी ओर 24 विधायकों वाली भाजपा को अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए 4 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी. (नीचे भी पढ़ें)

इन परिस्थितियों में राज्य सभा की दूसरी सीट का चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह अनुमान लगा पाना कठिन हो रहा है. वैसे भी झारखंड में राज्य सभा के चुनाव का इतिहास रोचक रहा है और 2012 के राज्यसभा चुनाव के दौरान सामने आये कैश कांड तो प्रसिद्ध ही है, जब विधायकों को देने के लिए लाये जा रहे दो करोड़ से अधिक रुपये पकड़े गए थे और इसी के कारण मतदान ही रद्द हो गया था. निर्दल प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से इस बार के चुनाव में भी धन बल के प्रभावी रहने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

October 22, 2026
Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को
खबर

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026
jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Next Post
jamshedpur kkc- कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अरुण त्रिपाठी , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का जताया आभार, कहा असंगठित कामगार को संगठित करना होगी प्राथमिकता

jamshedpur kkc- कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने अरुण त्रिपाठी , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज व प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का जताया आभार, कहा असंगठित कामगार को संगठित करना होगी प्राथमिकता

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास “छूटता छोर अंतिम मोड़” का हुआ लोकार्पण, मुख्य अतिथि डॉ चंदेश्वर खां व अन्य ने किया पुस्तक का लोकार्पण

Jamshedpur tulsi bhawan : तुलसी भवन में ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास "छूटता छोर अंतिम मोड़" का हुआ लोकार्पण, मुख्य अतिथि डॉ चंदेश्वर खां व अन्य ने किया पुस्तक का लोकार्पण

jamshedpur Sharachi Green Project- शराची ग्रीन के पीड़ित फ्लैट खरीदारों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

jamshedpur Sharachi Green Project- शराची ग्रीन के पीड़ित फ्लैट खरीदारों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News