
कौशल कुमार
जमशेदपुर : राज्यसभा में झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारभ कर दी जाएगी. बता दें कि 13 मार्च तक नामांकन दाखिल होंगे. 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना होगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुप्रीमो शिबू सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसी सभावना है कि उनका निर्विरोध जीतना तय है. कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झामुमो की ओर से शिबू सोरेन राज्यसभा के प्रत्याशी होंगे और हम लोग उनका समर्थन करेंगे. उन्होंने दूसरी सीट को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले. दूसरी सीट के लिए कांग्रेस अपना दावा कर रही है. इसके लिए झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी अपना दावा कर रहे है. उम्मीदवारी को लेकर आरपीएन सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में आला नेताओं की बैठक में निर्णय लिया जएगा. आरपीएन सिंह के नाम की चर्चआ के बाद विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि लोस चुनाव के समय पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आश्वासन दिया था कि फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजने में पार्टी सहयोग करेगी लेकिन अब आरपीएन सिंह की दावेदारी से समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है . सत्तापक्ष के लोगों को कहना है कि हमारा प्रयास रहेगा कि दोनों सीट जीतने की कोशिश होगी. पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शिबू सोरेन राज्यसभा के लिए उम्मीदवार होंगे. दूसरी सीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर सहयोगी राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है. जल्द ही दूसरी सीट के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी.गठबंधन के पास 47 सीट हैं. झाविमो के दो विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से 49 सीट हो गए हैं. प्रथम वरीयता के हिसाब से जीत के लिए 27 विधायकों के वोट की जरूरत होगी. इसके बाद भी प्रथम वरीयता के 22 वोट गठबंधन के पास है. गठबंधन का प्रयास होगा कि पांच और विधायकों का वोट जुगाड़ कर दोनों सीट झटक ले.
दलीय स्थिति
झामुमो- 29
भाजपा- 25 और 1 (बाबूलाल मरांडी)
कांग्रेस- 16 और 2 (प्रदीप यादव और बंधु तिर्की)
आजसू- 02
निर्दलीय- 02
राजद -01
माले- 01
एनसीपी- 01





