रांची : झारखंड के सिल्ली से झामुमो के पूर्व विधायक और खतियानी पार्टी के नेता अमित महतो को रांची सिविल कोर्ट ने जेल भेज दिया है. अमित महतो आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को चुनाव में सिल्ली से हराया था. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त प्रभात शर्मा की अदालत में उन्होंने सरेंडर किया, जिसके बाद उनको जेल भेज दिया गया. उनको 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बताया जाता है कि यह मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें अमित महतो खतियानधारियों की आवाज को लेकर झारखंड विधानसभा का घेराव किया था. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में एक केस दायर किया गया था. इस मामले में उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था. इसके बाद कोर्ट में वे पेश हुए, जिसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. जमानत याचिका को खारिज करते हुए उनको जेल भेज दिया गया. पूर्व विधायक अमित महतो ने पूर्व में आए एक अन्य मामले में भी कोर्ट में सरेंडर किया, जिसमें कोर्ट की ओर से दो साल की सजा सुनाई गई थी और इसके कारण उनकी विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी. हालांकि बाद में कोर्ट ने 2 साल की सजा को घटाकर उसे एक साल कर दिया था. कोर्ट में सरेंडर के बाद पूर्व विधायक की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है.











