रांची: झारखंड में रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. यह हादसा नाऊज गांव में ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग पर बिदूं बसाईर के सामने हुआ. मृतक की पहचान सिकंदर लोहरा के पुत्र सोनू लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.मिली जानकारी के अनुसार, सोनू लोहरा दतवन तोड़ने के लिए करंज के पेड़ पर चढ़ा था.(नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान वह पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार उसकी चपेट में आ गया. तेज करंट लगते ही वह पेड़ पर ही अचेत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के दौरान बिजली का तार टूट गया, जिससे पेड़ के नीचे आग भी लग गई. आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिजली विभाग को सूचना दी और आपूर्ति बंद कारवाई. घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है. मां बेसुध है, परिजन संभालने में लगे हुए है.














