जमशेदपुर : द्वितीय ईस्ट जोन सीनियर रोल बॉल चैंपियनशिप शिलांग मेघालय में 24 और 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र से 7 राज्यों की खिलाड़ी हिस्सा ले रही है. इसमें झारखंड राज्य की पुरुष एवं महिला दोनों टीमें हिस्सा लेने के लिए 21अप्रैल को टाटानगर रेलवे स्टेशन से शिलांग मेघालय के लिए रवाना होगी. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड राज्य की टीम में पुरुष वर्ग में करण संधू (कप्तान), मुकेश कुमार मुखी, श्रीकांत साहू, दिव्यम मंडल, मनमीत सिंह, पीयूष ( गोलकीपर), वी लोकेश राव (गोलकीपर), दीपांशु सिंह, श्रेयस शेखर, उबैद रहमान खान, अभिषेक कुमार, रणवीर सिंह जबकि महिला वर्ग से लवली कुमारी (कप्तान), दिशा कौर कलसी (गोलकीपर), सुदिप्ता घोष, अनुप्रिया, निधि कुमारी, दीपाली कुमारी, तृषा कुमारी और आस्था सिन्हा शामिल है. इस टीम के प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार है. इस टीम से बड़ी जीत की उम्मीद है.



