रांची: सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों की एक बैठक सोमवार को सिरमटोली सरना स्थल के पास हुई. इस दौरान कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में 17-20 फरवरी तक सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. कहा गया कि एआई सबमिट व यूजीसी आंदोलन को लेकर दिल्ली का माहौल ठीक नहीं है. इसलिए भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता संगीता कच्छप ने कहा कि इस मामले में सरकार से वार्तालाप किया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
हम लोग चाहते है कि हमारी मांग संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाए. हम लोगों द्वारा सरना धर्म कोड को लेकर लगातार मांग की जा रही है. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई तेज होगी. चुंकि सरना कोड आदिवासी की आस्था से जुड़ा हुआ है. अनुमान है कि सरहुल पर्व के बाद सरना धर्म कोड की मांग आंदोलन करने के निर्णय लिया जाएगा. इस बैठक में शिवा कच्छप, संगीता कच्छप, संदीप तिर्की, सुशीला उरांव समेत अलग अलग आदिवासी संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे.




