• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, July 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand sports university : झारखंड में खुलेगा स्पोटर्स यूनिवर्सिटी, झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मुख्य सचिव का निर्देश, सीसीएल होगी विकास में पार्टनर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड में खेल-कूद की गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर निखारने के लिए खेल विश्वविद्यालय खुलेगा. खेल विश्वविद्यालय का संचालन झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के संयुक्त तत्वावधान में होगा. शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि एक कमिटी बनाकर बिहार के राजगीर में खुले खेल विश्वविद्यालय सहित अन्य राज्यों के खेल विश्वविद्यालयों का अध्ययन करें और झारखंड की जरुरतों के अनुसार उसका इस्तेमाल करें. उन्होंने खेल गांव में 200 एकड़ में फैले 4 इनडोर और 6 आउटडोर स्टेडियम सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के समुचित उपयोग पर बल देते हुए निर्देश दिया कि राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए और क्या बेहतर हो सकता है, उस पर फोकस करें. वह शुक्रवार को झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक को संबोधित कर रही थीं. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मुख्य सचिव ने 4-5 साल तक के बच्चों को स्पोर्ट्स एकेडमी से जोड़ने की पहल करने का सुझाव देते हुए कहा कि विदेशों में लगभग इसी उम्र से बच्चों को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जाता है. बैठक में स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े बच्चों की शिक्षा के लिए वहां सरकारी प्लस-2 स्कूल खोलने के सुझाव को स्वीकार करते हुए स्कूली शिक्षा सचिव को इसकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि स्पोर्टस एकेडमी के पास इंफ्रास्ट्रक्चर है, सिर्फ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जरूरत है. बताते चलें कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी और सीसीएल के बीच 50-50 प्रतिशत के योगदान से 2015 में 30 साल के लिए एमओयू हुआ था. दोनों के संयुक्त तत्वावधान में 2016 से रांची के खेलगांव में स्कूली खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें निखारने के लिए रहने, खाने, पढ़ने के साथ विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण की सुविधा दी गयी है. यहां 1400 बच्चों के प्रशिक्षण की सुविधा है, लेकिन अभी यहां 92 लड़के और 128 लड़कियों को मिलाकर कुल 220 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ की संख्या 47 हैं. मुख्य सचिव ने इसकी संख्या बढ़ाने पर बल दिया. बैठक में बताया गया कि फिलहाल स्पोर्ट्स एकेडमी में 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. चार अन्य खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इसके लिए प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 2021-22 से अभी तक स्पोर्ट्स एकेडमी से प्रशिक्षित 1628 बच्चे विभिन्न स्पर्धाओं में कई मेडल जीते हैं. उसमें अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 4 गोल्ड, चार सिल्वर और 6 कांस्य पदक, राष्ट्रीय स्पर्धा में 74 गोल्ड, 70 सिल्वर और 118 कांस्य पदक सहित राज्यस्तरीय स्पर्धाओं में 763 गोल्ड 352 सिल्वर और 227 कांस्य पदक शामिल हैं. बैठक में स्पोर्ट्स एकेडमी के पार्टनर सीसीएल ने स्पोर्ट्स एकेडमी की गतिविधियों में बिजली की भारी खपत को देखते हुए खेल गांव में 5 मेगावाट का सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव रखा. इसका खर्च सीसीएल अपने सीएसआर फंड से करेगा. बताया गया कि बिजली बिल की बचत के पैसे का उपयोग खेल गतिविधियों को और उन्नत बनाने में किया जाएगा. वहीं खेल-कूद विभाग की ओर से बताया गया कि खेल गांव में स्थित इंफ्रास्ट्रक्चर 15 साल पुराना हो चुका है और उसके जीर्णोद्धार की जरूरत है. मुख्य सचिव ने इस दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश दिया. बैठक में गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, खेल-कूद विभाग के सचिव मनोज कुमार, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह समेत स्पोर्ट्स एकेडमी से जुड़े पदाधिकारी शामिल थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur accident – उलीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक सहित 10 घायल, चार की स्थिति गंभीर
खबर

Jamshedpur accident – उलीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक सहित 10 घायल, चार की स्थिति गंभीर

July 3, 2026
Jharkhand bjp support neeraj singh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस पर जमशेदपुर मामले को डायवर्ट करने का लगाया आरोप, अपराधियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर भी दर्ज हो मुकदमा, केस से नीरज सिंह का नाम हटाने की मांग

Tata steel annual agm : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन चंद्रशेखरन ने पेश किया कंपनी का रोडमैप, कंपनी का कर्ज कम किया जायेगा
खबर

Tata steel annual agm : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन चंद्रशेखरन ने पेश किया कंपनी का रोडमैप, कंपनी का कर्ज कम किया जायेगा

July 3, 2026
Next Post

srinath university : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में टेक्निकल कॉन्क्लेव ‘तरुश 2.0 2k25’ का शानदार आयोजन, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी इनोवेशन और समग्र विकास के प्रति समर्पित

West singhbhum explosives seized : प सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का पुरान डंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक, डिटोनेटर व अन्य नक्सली सामान बरामद, विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से वहीं किया गया नष्ट

Jamshedpur ashiana suncity controversey : मानगो के आशियाना सनसिटी कार्यालय में उपाध्यक्ष के साथ मारपीट, अवैध कब्जा कर चाबी ले भागे, सनसिटी में बढ़ा विवाद, दो गुट आमने सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 3rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 3 जुलाई 2026

Jamshedpur accident – उलीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक सहित 10 घायल, चार की स्थिति गंभीर

Jharkhand bjp support neeraj singh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस पर जमशेदपुर मामले को डायवर्ट करने का लगाया आरोप, अपराधियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर भी दर्ज हो मुकदमा, केस से नीरज सिंह का नाम हटाने की मांग

Tata steel annual agm : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन चंद्रशेखरन ने पेश किया कंपनी का रोडमैप, कंपनी का कर्ज कम किया जायेगा

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड सरकार के कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव को मंजूरी, बीडीओ कम सीओ की होगी पोस्टिंग, सिविल सर्जन बर्खास्त, देखे किन प्रस्ताव को मिली मंजूरी, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – उलीडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक सहित 10 घायल, चार की स्थिति गंभीर

Jharkhand bjp support neeraj singh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस पर जमशेदपुर मामले को डायवर्ट करने का लगाया आरोप, अपराधियों के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर भी दर्ज हो मुकदमा, केस से नीरज सिंह का नाम हटाने की मांग

Tata steel annual agm : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक में चेयरमैन चंद्रशेखरन ने पेश किया कंपनी का रोडमैप, कंपनी का कर्ज कम किया जायेगा

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड सरकार के कैबिनेट मीटिंग में 27 प्रस्ताव को मंजूरी, बीडीओ कम सीओ की होगी पोस्टिंग, सिविल सर्जन बर्खास्त, देखे किन प्रस्ताव को मिली मंजूरी, देखिये – video

Jamshedpur firing : जमशेदपुर के एसएसपी कर रहे थे गश्ती, कदमा में अपराधियों ने की फायरिंग, एक घायल, देखिए – video

Jamshedpur Vishnu yagna : विष्णु यज्ञ सह भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कथा में नारी सशक्तीकरण पर दिया गया बल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News