जमशेदपुर : देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को झारखंड दौरे पर आएंगे. वे रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री आमंत्रित होंगे. इस बैठक में झारखंड समेत चारों राज्यों के आला अधिकारी भी शामिल होंगे. इसको लेकर जबरदस्त तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि नक्सलवाद के अलावा पूर्वोत्तर भारत के विकास को लेकर नयी रणनीति यहां तय की जायेगी. पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यहां आमंत्रित किया गया है. वे लोग इसमें शामिल होंगे. इससे पहले ओडिशा में यह मीटिंग हुई थी. इसके बाद अब झारखंड में यह मीटिंग होगी. इसको लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि पूर्वोत्तर के ये सारे राज्य को नक्सल के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है. इस कारण खुद गृह मंत्री लगातार मीटिंग करते है. इसको लेकर देश के इन पांचों राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी बुलाया जा रहा है.














