जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई के व्यवसायी स्वर्गीय संजय श्रीवास्तव (बबुआ) की द्वितीय पुण्यतिथि पर को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. स्वर्गीय संजय श्रीवास्तव के सुपुत्र अरिन श्रीवास्तव ने बाराद्वारी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मध्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया. वहीं दोपहर में जुगसलाई टाटा नगर स्टेशन, गोलपहाड़ी के निकट सभी लोगों को खिचड़ी का भोग खिलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस सेवा में मुख्य रूप से सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, कुलदीप सिंह, ललित राव एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. इसके साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो में कार्यरत गणेश चैतन्य भी मौजूद रहे.














