जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में लगातार तीन दिन से मौसम खुशनुमा हो गया है. वहीं सोमवार को तेज धूप के बाद आसमान में बादल छाये रहे और शाम होते होते तेज गर्जन के साथ वज्रपात और बारिश हुई. इस दौरान जमशेदपुर के अधिकांश हिस्सों में तेज हवां के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत मिली. वहीं सोमवार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान जमशेदपुर में 21.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

जानें अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान तापमान-
24 अप्रैल यानी सोमवार को जमशेदपुर के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली. 25 से 28 तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 25 को उत्तरी और निकटवर्ती हिस्सों में व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है. 26 को दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अनुमान है. 27 को झारखंड का पश्चिमी और मध्य हिस्सों में और 28 को दक्षिणी हिस्सों में बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
बादल और बारिश के कारण मंगलवार से ऐसा रहेगा तापमान- मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल और बारिश के कारण मौसम सुहावना ही रहेगा. वहीं इस दौरान हिटवेव की स्थिति नहीं होगी. इसी के साथ अधिकतम तापमान में 25 से यानी मंगलवार से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
ये ऐप बतायेंगे गर्जन और वज्रपात की चेतावनी- मौसम विभाग ने बताया कि जब काले बादल छाये रहे तो घर से बाहर जाने से परहेज करें. वहीं इस दौरान मोबाइल का प्रयोग भी कम करें. उन्होंने मौसम का पूर्वानुमान यानी गर्जन और वज्रपात की चेतावनी के लिए दो ऐप के बारे में बताया है, जो दामिनी और सचेत ऐप है. दामिनी ऐप से आपको मौसम की पूर्व जानकारी मिल जायेगी. इस ऐप को गुगल और प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें लोकेशन डालने से आपके एरिया में गर्जन और वज्रपात होगी या नहीं इसकी जानकारी मिलेगी. वहीं सुगम ऐप मौसम विभाग के द्वारा दी गयी जानकारी आप तक पहुंचायेंगी.




