
जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में करीब एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आये दिन लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है. इससे अपेक्षाकृत अधिक कनकनी महसूस की जा रही है. वहीं सुबह-शाम को कोहरा छा जाता है. पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी शनिवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं रविवार से पूर्वानुमान मुताबिक जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान घटकर 8.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बीते 2 दिनों की बात करें तो तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
कोहरे व धुंध से बचे-
कोल्हान समेत पूरे झारखंड में इन दिनों ठंड बढ़ने के साथ कोहरा और धुंध भी बढ़ी हुई है. इससे सुबह-शाम कामकाजी व टहलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कोहरा व धुंध को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है. वहीं दूसरी ओर बाहर निकले तो सतर्क रहे और सड़क दुर्घटना से बचें. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिसंबर माह में सुबह-शाम कोहरा व धुंध छाए रहेगा. इससे बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर बाहर जायें. वहीं बढ़ती ठंड में बच्चों को बचाये रखें. (नीचे पढ़ें अगले पांच दिन पूर्वानुमान तापमान)
अगले पांच दिन का पूर्वानुमान तापमान-
तारिख — न्यूनतम — अधिकतम
19 दिसंबर — 8.0 — 24.0
20 दिसंबर — 7.0 — 24.0
21 दिसंबर — 7.0 — 25.0
22 दिसंबर — 7.0 — 25.0
23 दिसंबर — 7.0 — 25.0





