रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. यह दौर 29 मई तक जारी रहेगा. इस दौरान 12 बजे के बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अगले कुछ देर में हल्के से मध्यम दर्जे के वज्रपात के साथ बारिश होने की तत्कालिक चेतावनी जारी की है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, चतरा जिसे में बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
25 से 29 मई को इन जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट – इस दौरान राजधानी रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, गुमला, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का येलो अलर्ट है.











