रांची / जमशेदपुर : कोल्हान सहित पूरे झारखंड में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार को अचानक धूप खिलने से लोगों ने राहत की ली. वहीं दूसरी ओर खरकई और सुवर्णरेखा नदियों का जलस्तर भी तेजी से कम हो गया है. दरअसल जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया था, जिससे कई लोगों के घरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. हर तरफ लोग परेशान थे और निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति बन गई थी. इस बाढ़ में जमशेदपुर का एक युवक भी बह गया था. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है. रांची केंद्र के अभिषेक आनंदर आनंद के मुताबिक अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके पश्चात अगले दो दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
20-22 अगस्त तक कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में 20 से 22 तक जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं 23 को को कोल्हान सहित सिमडेगा, गुमला, चतरा, पलामू और गढ़वा जिले में भारी बारिश की संभावना है. 24 को भी कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है.




