
जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिलेगा. राज्य में 19 फरवरी से फिर मौसम बदलेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं 20 से 22 फरवरी तक राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. जिसका असर झारखंड में भी देखने मिलेगा.
इन जिलों में बारिश का अनुमान-
झारखंड के लोगों को ठंड के साथ बारिश से छुटकारा फिलहाल नहीं मिलने वाला है. 20 से 22 फरवरी यानी रविवार से कई जिलों में बारिश की उम्मीद है. इसमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, दक्षिणी हिस्सों यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ मध्य यानी रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वानुमान में यह भी बताया गया था कि राज्य में 16-17 फरवरी को बारिश का अनुमान था. परन्तु मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे साथ ही जमशेदपुर समेत अन्य जिलों में सुबह से धूप खिली है.






