
रांची : झारखंड पुलिस अब नक्सलियों को जड़ से समाप्त करने का अभियान शुरू करने जा रही है. लोहरदगा और लातेहार के जंगलो में लगातार नक्सलियों के खिलाफ जहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है तो कोल्हान के सारंडा जंगल में मुहिम तेज कर दी गयी है. वहीं, अब सरकार ने तय किया है कि नक्सलियों की संपत्तियों को जब्त कर दिया जायेगा. सबकी कुर्की जब्ती करने को कहा गया है. इसके लिए 14 नक्सलियों की संपत्ति को जब्त करने की सूची तैयार की गयी है. इसमें ईनामी नक्सलियों के नाम शामिल है. कई ऐसे लोगों की भी संपत्ति है, जो गिरफ्तार है, जबकि कई लोग ऐसे है, जो पिछले कई सालों से फरार चल रहे. लातेहार, लोहरदगा, चतरा जिले से इसकी शुरुआत होने वाली है. संपत्तिों की सारी सूची तैयारी कर ली गयी है और कार्रवाई की जा रही है.
इन नक्सलियों की संपत्ति जब्त होगी, सूची
नक्सलियों का नाम-नक्सलियों पर घोषित ईनाम
प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन-25 लाख
गौतम पासवान-25 लाख
ब्रजेश गंझू-25 लाख
आक्रमण गंझू-15 लाख
नवीन यादव-15 लाख
रमेश गंझू-15 लाख
इंदल गंझू-15 लाख
दुर्योधन महतो-15 लाख
दीपक यादव-10 लाख
भीखन गंझू-10 लाख
अरविंद भुइयां-10 लाख
सहदेव यादव-5 लाख
अमरजीत यादव-5 लाख
नीरू यादव-5 लाख






