
जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. वहीं लगातार पड़ रहे ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. बीते रविवार को जमशेदपुर में सुबह से कोहरे की धुंध देखी गयी. वहीं सोमवार को आसामन में बादल छाए रहे. मौसम विभाग रांची केंद्र के मुताबिक सोमवार को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में बारिश का अनुमान है. वहीं 28 दिसंबर यानी मंगलवार को राज्य के उत्तरी तथा मध्य हिस्सों में बारिश का अनुमान है. वहीं 29 दिसंबर को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं 30 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियो)
31 के बाद से मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी. पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद से तापमान में नमी होने के कारण कोहरा छाए रहेंगे. दिन में बारिश व बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी होगी और दिन में ठंड महसूस होगी. वहीं 28 को पश्चिमी व मध्य जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है. गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, रांची व खूंटी में 29-30 दिसंबर को ओलावृष्टि होगी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होगी. जिसके बाद 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी.






