
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ओल्ड सीतारामडेरा में विवाद के बाद दो युवकों ने करनैल सिंह पर ईट से हमला कर घायल कर दिया. युवकों ने बीच बचाव करने आए लोगों पर भी हमला करना चाहा. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए. इधर घायल करनैल के साथियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. करनैल बारीडीह के फौजा बगान का रहने वाला है और एक ऑटो चालक है. घटना के संबंध में उसने बताया कि वह ऑटो चलाने के बाद खाना खाने के लिए ओल्ड सीतारामडेरा गया था. वहां पहले से प्रहलाद नामक युवक अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था. प्रहलाद और उसके बीच विवाद हो गया जिसके बाद प्रहलाद ने उसपर ईट से हमला कर घायल कर दिया. करनैल ने बताया कि प्रहलाद और उसका विवाद काफी पुराना है. दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. फिलहाल करनैल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.






