
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में काम करने वाले ड्राइवरों को मेडिकल इंश्योरेंस और पीएफ और ईएसआई देने की मांग की है. इस मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष और जिला प्रशासन से अविलंब जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में काम करने वाले ड्राइवरों के सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. साथ ही सरकार से मिलने वाली सुविधा भी इन्हें दी दिए जाने की मांग की है. उधर पूरे जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में 80 ड्राईवर कार्यरत है. जो साफ- सफाई की गाड़ी का परिचालन करते हैं, लेकिन इनके लिए न इंश्योरेंस है और ना ही सरकार से मिलने वाली सुविधा. उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आज उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंप कर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है.




