
जमशेदपुर : बंगाल ने विधानसभा चुनाव इस साल होना हैं. वैसे इस साल बंगाल चुनाव बेहद रोमांचक होने के आसार नजर आने लगे हैं. गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झाड़ग्राम में चुनावी सभा का शंखनाद कर दिया है. पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने बंगाल चुनाव से पहले हो रहे हिंसा के पीछे सीधा हाथ भाजपा का बताया. उन्होंने ममता बनर्जी को भाजपा को अकेले रोक पाने में असमर्थ बताया. संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर एक के बाद एक लगातार कई हमले किए. उन्होंने भाजपा को बेचो जनता का प्रॉपर्टी वाली पार्टी बताया. उन्होंने बीजेपी पर जनता को गुमराह कर सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया. श्री भट्टाचार्य ने सात दशकों तक बंगाल में कांग्रेस, वाम और तृणमूल का शासन होने के बाद भी वहां के आदिवासियों और मूलवासियों को शोषित और प्रताड़ित होने की बात कही, लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी बंगाल चुनाव में मजबूत दावेदारी पेश करने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि वृहत झारखंड का सपना अब साकार होने का समय आ गया है. इसके तहत झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा कंचनजंगा से गोपी बल्लभपुर तक पार्टी या तो सीधा प्रत्याशी उतारेगी या सभी सहयोगी दलों से सामंजस्य स्थापित कर चुनावी मैदान में उतरेगी. वैसे उन्होंने 30 से 35 सीटों पर सीधा मुकाबले में उतरने की बात कही. उन्होंने दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए हिंसक झड़प के पीछे बीजेपी का हाथ बताते हुए किसानों के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया. श्री भट्टाचार्य ने बताया, कि जिस तरह झारखंड में लोकसभा चुनावों के दौरान प्रचंड जीत के बाद विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को झामुमो ने रोका, उसी तरह बंगाल में आतंक का रास्ता अख्तियार कर सत्तासीन होने की बीजेपी की योजना झामुमो ही विफल कर सकेगी, उन्होंने बंगाल के सभी सहयोगी दलों से समर्थन की अपील की. उन्होंने भाजपा पर राज्यों के संघीय ढांचे को समाप्त करने का आरोप लगाया.




