
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने विभिन्न क्षेत्रों से जब्त चार हजार किलो प्लास्टिक झींकपानी स्थित एक सीमेंट प्लांट में निस्तारण के लिए भेजा. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने संबंधित वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी व अन्य उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा के तहत गत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक अभियान चला कर जेएनएसी ने प्लास्टिक वेस्ट को जब्त किया था. इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया गया था.



