
जमशेदपुर : झारखंड चंद्रवंशी समाज की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें सर्वसम्मति से 12 जनवरी को वार्षिकोत्सव मनाने एवं रैली निकालने का निर्णय लिया गया. रैली दुर्गा पूजा काशीडीह मैदान से प्रारंभ होगी और टाउन हॉल सिदगोड़ा मैदान पहुंच कर संपन्न होगी. रैली में लगभग 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह झंडा दिखाकर रैली को रवाना करेंगे. समाज के सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रातः 9:00 बजे काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में एकत्र होकर उत्सव एवं रैली को सफल बनाने की अपील की गयी है. उक्त बैठक में अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, सचिव राज कुमार चंद्रवंशी, संगठन मंत्री आनंद प्रसाद एवं कार्यकारिणी सदस्य बैजनाथ प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, राम लखन प्रसाद, लालू प्रसाद, आशीष कुमार वर्मा, सतीश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार वर्मा, हरि मंगल प्रसाद, राम नारायण सिंह, आलोक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, निर्भय कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







