
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के जुगिपारा स्थित रंकिनी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन मंगलवार सुबह मां रंकिनी की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. दोपहर में कमेटी द्वारा भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद देवानंद सिंह, मलय रूहीदास ने लोगों के बीच प्रसाद वितरण की शुरुआत की. कमेटी द्वारा 5 क्विंटल चावल व दाल से बनवाया गया खिचड़ी प्रसाद का लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर ग्रहण किया. शाम में बाउल संगीत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हरि साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, रामस्वरूप यादव, मनोरंजन महतो, कमेटी के मंतोष सीट, समीर नाथ, संजीव दास, संजय दास, गोविंद गोराई, झंटू नाथ, कौशिक कर, विकास नाथ, बलराम दास, बोलाई दास समेत अन्य उपस्थित थे.



