जमशेदपुर: जमशेदपुर में मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से कुल 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. पुलिस की इस संयुक्त सख्ती को नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
पहली कार्रवाई उलीडीह थाना क्षेत्र में की गई. शुक्रवार देर रात मुर्दा मैदान के पास छापामारी कर पुलिस ने देवजीत मंगल को 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी उलीडीह कुंवर सिंह रोड का निवासी है. प्रारंभिक पूछताछ में देवजीत ने स्वीकार किया कि वह ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त है और नशीला पदार्थ कपाली से लाता था. कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: jamshedpur rural- कोवाली में ट्रांसफॉर्मर चोरी का प्रयास विफल, मोटरसाइकिल छोड़ कर भागे चोर
दूसरी ओर बिरसानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात छापेमारी कर रौशन मुंडा उर्फ गुंडा को 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि रौशन बिरसानगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करता था. पूछताछ में उसने बताया कि वह नशीला पदार्थ सीतारामडेरा की लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली से खरीदकर लाता था. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने रौशन मुंडा को शनिवार को जेल भेज दिया. इस संबंध में बिरसानगर थाना में रौशन मुंडा और लक्ष्मी कुमारी के खिलाफ मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी से अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.














