जमशेदपुर : जुस्को (अभी टाटा स्टील यूआइएसएल) टाउन इलेक्ट्रिकल सेवानिवृत मित्र मंडली द्वारा जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी स्थित एटमॉस्फेयर में वार्षिक मिलन सह मैत्री मिलन मनाया गया. मित्र मंडली ने इसके माध्यम से सेवा काल में एकरूपता और एकजुटता के साथ कंपनी में भागीदारी निभाया, ठीक उसी तरह सेवानिवृत्ति के बाद भी पिछले 4 वर्षों से एकजुट रहने का संकल्प दोहरा रहा है ताकि एक दूसरे के प्रति समर्पण और आपसी प्रेम व स्नेह की झलक मिलती रहे. (नीचे भी पढ़े)
महज एक संयोग है कि आज मंडली के एक सदस्य दिनेश्वर सिंह के जन्मदिन को भी इसी कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सेलिब्रेट किया गया. कार्यक्रम के दौरान यूके पांडे, एस बी पाठक, आर एन शर्मा, बालेश्वर प्रसाद, आर के पोद्दार, श्रीकांत देव, एन एम चौधरी, डी सिंह, अनिल कु सिन्हा, ए के सिंह, यूके बॉस, वाई प्रसाद, आर एन बीउरा, एसके शर्मा, आर सी पी यादव, एके मिश्रा, रामअयोध्या, बीपी शर्मा, एचपी सिंह, पंडित पांडे, अमिताभ, महिंदर सिंह व अन्य शामिल थे.




