
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कम्पनी जुस्को की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का कमिटी मीटिंग हुई. इस कमिटी मीटिंग में मुख्य रूप से जुस्को में लंबित ग्रेड रिवीजन समझौता करने की मांग उठाई गई. ग्रेड रिवीजन समझौता के तहत टाटा स्टील से भी बेहतर समझौता करने का दबाव अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और महामंत्री वीडी गोपाल पर बनाया गया.
इसके अलावा एलटीसी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कोई कार्रवाई नही किये जाने पर भी यूनियन का विरोध किया गया. सभी की बातों को सुनने के बाद अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कहा कि वे लोग बेहतर ग्रेड रिवीजन करने के लिए मैनेजमेंट पर दबाव बनाए हुए है और निश्चित तौर पर बेहतर ग्रेड रिवीजन समझौता करने का प्रयास चल रहा है और मैनेजमेंट से बात कर इस साल के मध्य तक समझौता करा दिया जाएगा. इसके अलावा मैनेजमेंट के साथ लम्बित सारी मांग को भी पूरा करने का आश्वासन दिया गया.







