
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क किनारे विगत दिनों जुस्को द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदा गया गड्डा सही तरह से नही भरे जाने के कारण लकड़ी से लदा पिकअप वेन अनियंत्रित होकर पलट गया. वेन पलटने से चालक को हल्की चोट पहुंची है. सड़क किनारे जुस्को द्वारा खोदे गये गड्डे में वाहनों के फंसने और पलटने से वाहन मालिकों में कम्पनी और नपं के जन प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







