
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी में बुधवार को पुलिस ने 19 सितंबर 2019 को रोड नबंर 15 क्वॉटर नंबर एल4-3 में चोरी करने के मामले में बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमन कुमार और गोलमुरी मथुरा बगान निवासी शम्भु सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले साकची जगदंबा ज्वेलर्स के संचालक पंकज कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया है. गुरुवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया. मामले में टेल्को थाना प्रभारी अखिलेश मंडल ने बताया कि दोनो चोरों नें इलाके में दहशत फैलाया हुआ था. दोनों ने इलाके में तीन महीने में ही आधे दर्जन से ज्यादा घरों में हाथ साफ किया है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक बाइक पर बैठकर दोनों पहले बंद क्वॉटर खोजते थे. फिर आधे घंटे तक उसकी रेकी करने के बाद क्वॉटर के पीछे से घुसकर चोरी की घटना को महज 15 मिनट में ही अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे. बीते दिनों एक क्वॉटर में चोरी करने के दौरान दोनों को देख लिया था. पुलिस ने इनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाला बाइक समेत अन्य कागजात बरामद किया है.







