जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों को सीपीआर, बीएलएस प्रशिक्षण दिया गया. टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. प्रबल घोष और डॉ. रूपम ने बच्चों को कार्डियक अटैक आने पर मरीज की देखभाल कैसे की जाए, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर ने बच्चों को बताया कि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें मरीज को अस्पताल पहुंचाने से पहले महत्वपूर्ण अंगों में रक्तप्रवाह और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए की जाती है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्लस 2 के 160 छात्रों, 50 शिक्षकों और 20 उप कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.





