
खरसावां : सरायकेला-खरसावां प्रखंड की ज्योति जारिका इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में आयोजित परेड में भाग ले रही है. ज्योति का चयन एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) कैडेट के रूप में हुआ है. वें 31 दिसंबर से दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारी कर रही है. फिल्हाल वें विनोबा भावे विश्वविद्यालय में बीटेक (कंप्यूटर) की पढ़ाई कर रही हैं. उनके पिता संजय जारिका बोकारो में बैंक कर्मचारी है.




