महिला सेक्शनJamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई का सावन मिलन आयोजित
spot_img

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई का सावन मिलन आयोजित

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई द्वारा सावन मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम इकाई की अध्यक्ष मनोरमा सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसकी शुरुआत संघ की संरक्षिका सुमित्रा सिंह, अध्यक्ष कविता परमार, मंजू सिंह, अनीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। आज का ड्रेस कोड हरा रंग, क्रीम तथा ऑरेंज रंग की साड़ी रखी गई थी, जो भारत के झंडे पर आधारित था। सावन में सभी सिंगार कर कार्यक्रम में चार चांद लगा रही थी। कोमल अंकिता, रितिका, सृष्टि, मुस्कान और शिवानी ने देशभक्ति तथा सावन पर आधारित देवाधि देव महादेव के गाने पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। मंच का संचालन कोमल सिंह ने किया। सभी ने मिलकर महादेव से प्रार्थना की कि कोरोना महामारी जल्द से जल्द समाप्त हो ताकि दुनिया को राहत मिले। पहले की तरह सभी का जीवन सरल हो जाए। संघ की अध्यक्ष ने बताया कि आज सातवीं इकाई का सावन मिलन हो रहा है। खुशी है कि सभी इकाई की अध्यक्ष ने बहुत शानदार और उम्दा प्रोग्राम प्रस्तुत किया है। संघ बहुत मजबूत और सशक्त हो गया है। हमने पिछले 9 वर्षों में घरेलू महिलाओं को लीडर के रूप में समाज को दिया है, जो अब राज्य और राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकिता, अनीता, शिवानी, रितिका, संध्या, लवली, जया, मनीषा सिंह, इंदु, सुधा, सुनैना, किरण, प्रीति, मलिका, बबीता का योगदान रहा है

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading