
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित शीतला मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय पूजा के अंतिम दिन शनिवार को विधायक समीर महंती और पूर्व विधायक कुनाल षाड़ंगी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. पूजा के अंतिम दिन मंदिर पूजा कमेटी द्वारा हवन और महा प्रसाद का वितरण किया गया. हजारों भक्त मंदिर पहुंचकर मां शीतला की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया. विधायक समीर महंती और पूर्व विधायक कुनाल षाडगी भी मंदिर पहुंचकर मां शीतला की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने पूजा कर महाप्रसाद वितरण में भाग लेकर ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया और खुद मंदिर परिसर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, मदन मन्ना, मुन्ना होता, रासबिहारी साव, सुमित माइती, अमित कुइला, पप्पू राउत, राजू मित्रा, नाडु माइती, समेत अन्य उपस्थित थे.






