
चक्रधरपुर : स्थानीय निवासी सदानंद होता को झारखंड राज्य जन सेवक संघ का कोल्हान अध्यक्ष बनाया गया है. अध्यक्ष बनने पर चक्रधरपुर अनुमंडल के सभी जन सेवकों ने श्री होता का स्वागत करते हुए बधाई दी. मालूम हो कि नीलांबर-पीतांबर पार्क मोरंहाबादी में झारखंड राज्य जन सेवक संघ की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से बंदगांव प्रखंड में जनसेवक पद पर कार्यरत चक्रधरपुर निवासी सदानंद होता को अध्यक्ष, सुधाकर महतो को संयोजक, सुबोध चंद्र महतो को उपाध्यक्ष, लाल सिंह भूमिज को सचिव, अमर पांडेय को कोषाध्यक्ष व अमितेश तिवारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





