
लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा सदर थाना की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस गिरफ्त में आये अपराधियों की पहचान मो शमीम उम्र करीब 40 वर्ष, पिता-मो० जहीर अंसारी, ग्राम-रामपुर थाना एवं जिला लोहरदगा एवं मो० इमरान, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता-स्व0 अलीम, सा० बयासी, थाना-नरकोपी, जिला- राँची के रूप में किया गया है. अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद की है. इस संदर्भ में बुधवार को सदर थाना में एसडीपीओ बीएन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा पुलिस द्वारा मो० शमीम पिता-जहीर अंसारी, सा० – रामपुर, थाना एवं जिला लोहरदगा के घर पर छापामारी की गयी. छापामरी के कम में मो० शमीम के घर में छुपा कर रखा गया प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाईट्रेट की तीन बैग प्रत्येक 50-50 कि०ग्रा० सील बन्द प्लास्टिक के बोरा में बरामद किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में मो शमीम द्वारा बताया गया कि अवैध पत्थर के खदानों में पत्थर तोड़ने के लिए यह विस्फोटक मो इमरान, पिता-स्व0 अलीम, सा० बयासी, थाना-नरकोपी, जिला-राँची द्वारा उपलब्ध कराया. मो० शमीम एवं मो० इमरान को गिरफ्तार किया गया. इनके द्वारा उपलब्ध जानकारी के आधार पर छापामारी की जा रही है. इस संदर्भ में लोहरदगा थाना काण्ड सं0-89 / 20, दिनांक 27.04.2022 धारा-4/5/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम दर्ज किया गया है. छापामारी दल मे पुलिस निरीक्षक मन्टु कुमार, थाना प्रभारी, पु०अ०नि० पंकज कुमार शर्मा, पु०अ०नि० शशि शेखर कुमार, पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० मो० अख्तर अली, अंगरक्षक आरक्षी 42 बलराम भगत, हवलदार जनेश्वर सहार, महिला आरक्षी – 126 पूनम कुमारी, महिला आरक्षी 67 श्वेता मालिनी टोप्पो, सहाय हंस व सत्य किशोर कुमार शामिल थे.






