
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के माछकांदना गांव निवासी टिबरू सोरेन की पत्नी आरती सोरेन (30) अपने घर पर धान पकाने के क्रम में किसी तरह आग की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. परिजनों ने उसे उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉ रंजीत मुर्मू ने उसका उपचार किया. डॉ मुर्मू ने बताया कि महिला की कमर के नीचे का भाग जल गया है.






