
चाकुलिया : प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृत किशोरीपुर से सबर टोला तक सड़क निर्माण कार्य का गुरूवार को विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों के साथ अवलोकन कर जायजा लिया. विदित हो की पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों द्वारा अपनी रैयती भूमि पर सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हुए उक्त स्थान पर कार्य को बंद करा दिया गया था. इसकी सूचना पाकर विधायक श्री महंती गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. श्री महंती ने ग्रामीण और संवेदक के कर्मियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया. उन्होंने कहा कि गांव में सड़क बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. सड़क निर्माण में सभी सहयोग करें. विधायक ने योजना कार्य की शुरुआत कराई. इसके पश्चात उन्होंने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए और जल्द निराकरण करने का अश्वासन दिया. मौके पर राजा बारिक, मिथुन कर, राजू हांसदा, बिहारी हांसदा, रसोराज हांसदा, अजित राणा, अर्जुन हांसदा, गोपाल पाल, नितीश पाल समेत अन्य उपस्थित थे.







