
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा गांव में शनिवार को माघ वंगा (पूजा) का आयोजन किया गया. पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए. श्री महंती ने पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि भाषा और संस्कृति ही हमारी पहचान है. युवा संगठित होकर अपनी संस्कृति का संरक्षण करें. समारोह से पूर्व कमेटी के सदस्यों ने विधायक को माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर लाल मांडी, सुनाराम हांसदा, समीर दास, मिठू हांसदा, डोमन मांडी, राजेश टुडू, सुभाष चंद्र मांडी, राजेन्द्र टुडू, शंकर सोरेन, जागेश्वर मुर्मू, बजेंद्र नाथ हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






