
चाईबासा : शक्ति लाईन होटल के मालिक संतोष गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी हाटगम्हरिया को सूचना दी गई कि केन्दपोसी मोड के पास उनके होटल के पीछे खड़े ट्रक संख्या-JH05-AC-7653 खड़ा है. अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ट्रक की टंकी का ताला तोड़ कर डीजल की चोरी की जा रही है । इस सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए थाना रिजर्व बल एवं थाना में पदस्थापित सअनि अमलेश कुमार, सअनि पंकज कुमार सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि दो अज्ञात अपराधकर्मी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से डीजल का एक जर्किन लेकर भाग रहे है। पुलिस द्वारा खदेड़ कर दो अपराधकर्मी को पुलिस दल में शामिल पुलिस कर्मियों द्वारा एक जर्किन एवं मोटरसाईकि के साथ दोनों अपराधकर्मी को पकड़ लिया गया। पकडाये दोनों व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम बिटू राम व केरसो बिरूली उर्फ नौरे बिरूली बताया। पकडाये व्यक्ति के पास से बरामद जर्किन में करीब 40 लीटर डीजल एक मोटरसाईकिल JH06 – G – 1755 बरामद किया गया । बरामद सामन के संबंध में पकडाये व्यक्ति द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जबाब दिया गया। बरामद सामन की जब्ती सूची बनाकर पुलिस पदाधिकारी द्वारा जब्त किया गया। पकडाये व्यक्ति से पूछने पर बताये कि उनके द्वारा पूर्व में खड़ा ट्रक कई बार डीजल चोरी कर बेचा जाता था। इस संबंध में शक्ति लाईन होटल के मालिक के लिखित बयान के आधार पर हाटगम्हरिया थाना कांड सं0 – 01 / 20 , दिनांक 01 फरवरी 20 , धारा – 379 / 411 भादवि दर्ज किया गया है। दोनों अपराधकर्मी बिटू राम व केरसो बिरूली उर्फ नौरे बिरूली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं जवान जिसमें थाना प्रभारी हाटगम्हरिया नन्दकिशोर साह, सअनि अमलेश कुमार, पंकज सिंह, हाटगम्हरिया थाना के रिजर्व बल के जवान शामिल थे।








