
जमशेदपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जुगसलाई की डेजी स्ट्रीट निवासी छात्रा महक शारदा ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. वह जुस्को स्कूल साउथ पार्क की छात्रा है. अपने इस प्राप्तांक के साथ वह स्कूल टॉपर रही है. उसकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है. महक बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है. महक आगे आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहती है. उसके पिता कमल किशोर शारदा अधिवक्ता और मां सुधा शारदा गृहणी हैं. महक ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता व गुरुजनों को श्रेयस्कर बताया है.







