जमशेदपुर : नन बैंकिंग फाइनांस कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और प्रियंका सिंह के घर की कुर्की जब्ती को लेकर जमशेदपुर के साकची पुलिस ने दोनों आरोपियों के बिहार के वैशाली के सराय थाना के दामोदर गांव में जाकर उनके घर की कुर्की जब्ती की. इसको लेकर मैक्सीजोन के निवेशकों का एक दल 7 सीटर कार बुक करके छापामारी और कुर्की के लइए निकली पुलिस के साथ गयी. इन लोगों ने गाजियाबाद जाकर भूषण सिंह और उनकी पत्नी के बारे में जानकारी ली. (नीचे भीपढ़े)

इसके बाद पता चला कि गाजियाबाद में संपत्ति को वह बेचना चाहता है. इसके बाद पुलिस ने उसके बेचने की प्रक्रिया को रोक दिया. इसके बाद वहां की लोकल पुलिस ने संपत्ति को बेचने पर रोक लगा दी. इसके बाद उसको पकड़ने केलिए कई स्थानों पर छापामारी की गयी. इसके बाद टीम वैशाली गयी, जहां उनके घर को भी कुर्क किया गया. वैशाली में उनके घर के सामानों को जब्त किया गया. सारे एयर कंडिशन, फैन, लाइट, कुर्सी, टेबुल समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया.






