गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर किरण होटल के पास शनिवार शाम एक टाटा अल्ट्रोज़ कार जुड़िया नाला पुल से टकरा गई. इस घटना में कार में सवार एक युवक और युवती बाल बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों लोगों की भीड़ जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर आदित्यपुर के एक युवक और युवती घाटशिला घूमने आया था. फिर फुलडूंगरी स्थित हवेली रेस्टोरेंट में खाना खाकर वापस जमशेदपुर जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान हाईवे स्थित किरण होटल के पास अचानक कार संख्या- के ए 25 एम डी 2062 के आगे एक गाय आ गई. गाय को बचाने के चक्कर में कार पुल टकरा गई. इस दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. क्योंकि एनएचआई ने नया पुल का निर्माण नहीं किया है. पुराने पुल को ही फोरलेन के साथ जोड़ दिया. पुल का एरिया कम है. जबकि रोड की चौड़ाई ज्यादा है.




