• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा – मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे

अगस्त 18, 2026
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा – मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक को विकास और जनहित के मुद्दों की बजाय विवाद और हंगामे का मंच बनाना है. मेयर ने कहा कि मानगो की जनता ने नगर निगम को विकास के लिए चुना है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नगर निगम की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि सरयू राय नहीं चाहते कि मानगो नगर निगम मजबूत हो और यहां विकास की गति तेज हो. बोर्ड बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय हंगामा खड़ा करने की कोशिश इसी मानसिकता को दर्शाती है. मानगो की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नगर निगम के लिए उपलब्ध फंड को वापस लेने की स्थिति पैदा की गई और अब कुछ चहेते पार्षदों के माध्यम से नगर निगम के कामकाज को प्रभावित करने तथा उसे हाईजैक करने की कोशिश की जा रही है. मेयर ने कहा कि नगर निगम किसी व्यक्ति या राजनीतिक समूह की निजी जागीर नहीं है. यह मानगो की जनता की संस्था है और इसका संचालन कानून, नियम और जनहित के आधार पर होगा. (नीचे भी पढ़ें)

मेयर ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों का सम्मान नगर निगम की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन किसी भी पार्षद का इस्तेमाल नगर निगम की कार्यप्रणाली को बाधित करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे सभी पार्षदों का सम्मान करती हूं. लेकिन नगर निगम को किसी व्यक्ति के राजनीतिक नियंत्रण में देने का सवाल ही नहीं उठता. मानगो की जनता ने हमें विकास की जिम्मेदारी दी है और हम उसी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, सरकारी राजस्व की क्षति अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चाहे किसी के द्वारा किया गया हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. किसी व्यक्ति की राजनीतिक पहुंच या दबाव के कारण जांच और कार्रवाई नहीं रुकेगी. नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी. (नीचे भी पढ़ें)

मेयर ने कहा कि नगर निगम की सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में नियमों का पालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. यदि किसी मामले में वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच संबंधित सक्षम प्राधिकार के माध्यम से कराई जाएगी. मेयर ने कहा कि मानगो में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलजमाव, सीवरेज, पार्क, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी और विवाद से मानगो का विकास नहीं होगा. विकास के लिए काम करना पड़ेगा, योजनाएं बनानी पड़ेंगी और उन्हें जमीन पर उतारना पड़ेगा. हमारी पूरी टीम इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्यों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानगो के विकास के लिए एकजुट हों और बोर्ड बैठक को सार्थक चर्चा का मंच बनाएं. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार के दबाव से वह पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा कि वे मानगो की जनता के प्रति जवाबदेह हैं. विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. किसी भी दबाव, धमकी या राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे हम न डरेंगे, न झुकेंगे. मानगो के विकास के लिए हर जरूरी कदम पूरी मजबूती से उठाया जाएगा. मेयर ने अंत में कहा कि मानगो नगर निगम किसी राजनीतिक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मानगो की जनता का नगर निगम है. जनता के पैसे का सदुपयोग, पारदर्शी व्यवस्था और तेज विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

संबंधित खबरें

  • मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ19 नवम्बर 2026
  • मानगो नगर निगम के कचरा फेंकने के मामले में उपायुक्त को विधायक सरयू राय ने लिखा पत्र, निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की उठायी मांग14 नवम्बर 2026
  • मानगो में जदयू ने छठ व्रतियों के बीच लौकी, गुड़ समेत अन्य पूजा सामग्री का किया वितरण, व्रतियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी13 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारनगर निगममानगो समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

टाटा स्टील का बड़ा दांव, जिस कंपनी को ट्यूब औऱ टाटा कलर्स बेचा, उसको ही किया टेकओवर, सुबह में ही हुई डील
खबर

टाटा स्टील का बड़ा दांव, जिस कंपनी को ट्यूब औऱ टाटा कलर्स बेचा, उसको ही किया टेकओवर, सुबह में ही हुई डील

नवम्बर 23, 2026
टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील
खबर

टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील

नवम्बर 23, 2026
डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप
खबर

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

नवम्बर 23, 2026
Next Post
जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत

Jamshedpur income tax department seminar : जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत

कपाली के कमारगोड़ा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर भड़के स्थानीय लोग, दुकान संचालक के पालतू कुत्तों के हमले में तीन बच्चे जख्मी, कुत्तों के हमले से गुस्साए आम लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Kapali three children injured of dog bite : कपाली के कमारगोड़ा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर भड़के स्थानीय लोग, दुकान संचालक के पालतू कुत्तों के हमले में तीन बच्चे जख्मी, कुत्तों के हमले से गुस्साए आम लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

akhil bhartiya agrawal sammelan- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

akhil bhartiya agrawal sammelan- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के वास्तु विहार इलाके में देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का सोमवार की रविवार...

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

मेष राशिआज आपको ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके,...

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह स्थित एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव संदिग्ध परिस्थितियों...

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19...

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 26वें...

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जादूगोड़ा : आगामी 28 नवंबर को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा ताम्र खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रस्तावित जन...

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर:भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News