जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के चुनाव में वार्ड नंबर 33 के सदस्य तौर पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का निधन हो गया. मंगलवार की सुबह उनको हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. उलीडीह के रामकृष्ण कॉलोनी निवासी मंगल रजक के पुत्र शीतल रजक की उम्र करीब 36 साल है. बताया जाता है कि शीतल रजक सोमवार रात अपने कमरे में सोने गये थे. मंगलवार की सुबह वे उठे ही नहीं. जब उनकी पत्नी विजया भारती उनको जगाने गयी तो वह नहीं हिले तो परिजनों को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद उन्होंने परिजों को जानकारी दी. (नीचे भी पढे़ं)
इसके बाद टीएमएच उनको उठाकर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गयी. स्टील ट्रेडिंग का काम करने वाले शीतल रजक की मौत की खबर पाकर क्षेत्र में दुख का माहौल है. वे वार्ड से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे. उनके निधन के बाद वहां चुनाव होगा या नहीं और कैसे क्या किया जाना है, इसको लेकर प्रशासन के समक्ष दुविधा है. प्रशासन ने राज्य चुनााव आयोग से इस बारे में मार्गदर्शन मांगा है ताकि इस पर फैसला लिया जा सके. उनका अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.




