जमशेदपुर : श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी द्वारा अध्यक्ष मंजू सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल कुमार ने स्वागत भाषण दिया. कोषाध्यक्ष उदय भगत ने 2022 में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने ध्वनिमत से पास किया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद इस साल दुर्गा पूजा आयोजन पर सभी का विचार लिया गया. उसके बाद 2022 दुर्गा पूजा महोत्सव के अध्यक्ष मंजू सिंह ने पूजा में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए 2023 के लिए मुदीता सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे सभी ने एक स्वर में समर्थन किया. कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल कुमार ने संयोजक के लिए मंजू सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया सभी ने एक स्वर में समर्थन किया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अंशुल कुमार और रोहन सिंह के नाम पर हीं सभी ने समर्थन किया. कमिटी का विस्तार अगले बैठक में करने पर सर्व सम्मति बनीं. धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष रोहन सिंह ने किया.



