
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खेत मजदूर यूनियन के संयोजक रविन्द्र नाथ दास की मां का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया. सूचना पाकर विधायक समीर महंती रविन्द्र नाथ दास के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. श्री महंती ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, आशीष गिरि, मदन मान्ना, मुन्ना होता, विशाल बारिक, सुमित मैती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







