
चक्रधरपुर : लॉकडाउन के साथ ही लगातार आम जनता और मजदूरों के लिए कार्य कर रहे विधायक सुखराम उरांव की बीती रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गई. अहले सुबह वे रेलवे अस्पताल के चिकित्सक डॉ जी सोरेन के आवास पहुंचे. जहां चेकअप के बाद डॉक्टर सोरेन ने उन्हें सलाह दी कि पानी का सेवन अधिक करें. धूप में कम निकलें व आराम करें. ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से विधायक सुखराम उरांव क्षेत्र का भ्रमण भी लगातार कर रहे हैं एवम जिला में आयोजित बैठक में भी भाग ले रहे हैं. लॉक डाउन के साथ ही अपने आवासीय कार्यालय में अपने तीनों पुत्रों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों के यहां पैसे भेजने व सरकार की ओर से भी सहयोग कराने में जुटे हुए हैं. अब तक लगभग 9 लाख की राशि विधायक सुखराम उरांव ने व्यक्तिगत रूप से भेज चुके हैं. वही अब पुनः विधायक की अनुशंसा पर राशि भेजे जाने का तैयारी भी कर रहे थे. गुरुवार को उन्होंने विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साथ भी एक गांव में बैठक की थी.

















