
जमशेदपुर/घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला थाना अंतर्गत लालडीह निवासी सुरेश मुर्मू नहाने के क्रम में घाटशिला के बुरूडीह डैम में डूब गया था. रविवार को यह घटना घटी थी, जिसके बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया. टाटा स्टील के गोताखोर मजहरुल बारी की मदद से उसके शव को बुरुडीह डैम से निकाला जा सका. स्थानीय पुलिस और प्रशासन निरंतर युवक की लाश को खोजने में लगी हुई थी. करीब 24 घंटे के बाद सफलता मिल पायी. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार मेहता, प्रशिक्षु आईपीएस मनोज स्वर्गियारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लेने के पश्चात युवक की तलाश में स्थानीय लोगों से सहयोग लिया.
सुरेश मुर्मू के बड़े भाई नारायण मुर्मू ने बताया कि सुरेश गाड़ी चलाने का काम करता है और रविवार की रात को 1 बजे घर से निकला था. सुबह उससे संपर्क हुआ था तो उसने कहा कि मैं पड़ोस में ही हूं. उसके पश्चात दोपहर को भी घर वालों से बात हुई थी जबकि उनके साथ छः दोस्त कार्तिक दास, समर दास, हाब्लु दास, गणेश दास, कन्हाई दास, और रवि नामता ने बताया कि वे लोग लगभग रविवार के दिन 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुरूडीह डैम आए थे. पहले वे सारे 6 लोगों ने स्नान कर लिया और उसके बाद सुरेश अंत में स्नान करने गया. सामने मछली की जाल को देखकर वह मछली पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही वह गोता लगाया फिर वह ऊपर की ओर नहीं आया. काफी खोज करने के बाद 24 घंटे के बाद उसकी लाश को बरामद किया जा सका.














