जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में शुक्रवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई। इसमें जेईएम फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी रुचि नरेंद्र, फाउंडेशन के प्रशासक एएफ मदन, कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य राजेश शुक्ला, डॉ उषा शुक्ला, कोल्हान विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ आरके कर्ण, टीक्यूएम की प्रोजेक्ट एक्सिक्यूटिव विद्या बत्तीवाला, कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीता जाखनवाल, डॉ रीता कुमारी और माला मांध्यान उपस्थित थीं। प्रिंसिपल डॉ मीता जाखनवाल ने बताया कि कॉलेज में इसी सत्र से एनईपी-2020 लागू किया गया है। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कॉलेज के छात्रों के प्लेसमेंट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई कंपनीज यानी विप्रो, इंफोसिस, आई30, कॉग्निजेंट, कैपजैमिनी, टीसीएस इत्यादि कॉलेज में प्लेसमेंट के लिए आती हैं। उन्होंने कॉलेज की कल्चरल और को करिकुलर गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज ने इस वर्ष एनआईएफ रैंकिंग के लिए भी आवेदन किया है। डॉ कर्ण ने एनजीओ के साथ डेटा साइंस, एआईएमएल और सैंडविच प्रोग्राम जैसे सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करने का सुझाव दिया। डॉ उषा शुक्ला ने छात्रों के लिए लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट कोर्स शुरू करने का भी सुझाव दिया। सदस्यों ने सभी क्षेत्रों में कॉलेज द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की सराहना की।



