भोजपुरी जगत के जाने-माने कलाकार मुन्ना तिवारी उर्फ ‘मुन्ना मृणाल’ के द्वारा गाई गई छठ गीत ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। आपको बता दें की हिंदू धर्म में मनाए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक, छठ पर्व की शुरुआत इस साल 31 अक्टूबर के दिन से होने वाली है। इस दौरान बाजार में भारी मात्रा में भीड़ और हर्षोल्लास का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ कई सारे गायक छठ माता के चरणों में अपनी प्रस्तुति अर्पित कर रहे हैं।

लेकिन इस दौरान मुन्ना मृणाल के द्वारा गायी गई छठ गीत जो लोकप्रियता बटोर रही है। ऐसी लोकप्रियता शायद ही कोई दूसरे गायक के गाने ने बटोरी होगी। आपको बताते चलें कि मुन्ना मृणाल भोजपुरी जगत की एक जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर, लेखक और गायक हैं। इससे पहले भी रंगोली कैसेट व अन्य म्यूजिक कंपनी के माध्यम से उन्होंने कई सारे लोकप्रिय गाने गाए है। जिसे जनता का बखूब प्यार मिला है। 2019 छठ पूजा के उपलक्ष्य पर मुन्ना तिवारी द्वारा गाय गए “छठी घटिया देखती” को लिखा है यूपी सुनील ने, साथ ही इस गाने को संगीत दिया है रंगोली कैसेट ने।

इस गाने के बारे में मुन्ना तिवारी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह जनता के बेहद आभारी हैं कि जनता ने उन्हें इतना प्यार व सम्मान दिया। मुन्ना तिवारी ने कहा कि इस दौरान उन्हें उनके गुरु वीरेंद्र उपाध्याय व रामकिंकर उपाध्याय का भी काफी सहयोग रहा है। मुन्ना तिवारी ने बताया कि झारखंड व बिहार में उनके इस गाने की काफी डिमांड बढ़ती जा रही है। लाइव प्रोग्राम के दौरान लोग मुन्ना तिवारी द्वारा गाए गए इस गाने की फरमाइश कर रहे हैं। मुन्ना तिवारी ने बताया कि जिस तरह से जनता ने उनके काम को प्यार व सम्मान दिया है। उसे देखते हुए आगे भी इसी तरह उन्हें जनता के लिए काम करने का उत्साह मिला है।
वीडियो:



