
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव से हर पंचायत में संचालित मनरेगा योजना की जानकारी ली. उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को प्रति पंचायत 200 डिमांड डालने का निर्देश दिया.साथ ही जियो टैग के लिए सभी पंचायत सचिवों को जियो एप्प डाउन लोड करने का निर्देश दिया है. बैठक मे सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि मस्टर रोल ससमय एमआईएस करें साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में डिमांड कम नही होना है. बैठक में सभी पंचायत सचिव और कनीय अभियंता उपस्थित थे.







