
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह वरीय पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो की उपस्थिति में धालभूमगढ़ प्रखंड की कनाश पंचायत के रामसली गांव में चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. लंबित प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर लाभुक गुरु चरण पातर, लकी पातर, छोरा हांसदा, कालिदास टूडू को 7 दिनों के अंदर निर्माण कार्य शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया.वही संबंधित पदाधिकारी को लंबित आवास पूर्ण करने की बात कही. पदाधिकारियों ने रामसली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में विलेज हेल्थ न्यूट्रीशियन डे का भी जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के निरीक्षण के अवसर पर एई, जेई ,बीपीओ, मुखिया, पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे.






